''सलमान खान की दादागिरी यहां नहीं चलेगी.. हमारा टाईगर भी जिंदा है....''
बॉलीवुड फिल्मों को आजकल सिर्फ सेंसर बोर्ड से नहीं गुजरना पड़ता है.. बल्कि उनके सामने अणगिनत Do's and Dont's होते हैं.. जो राजनीतिक फायदे के लिए बना दिये गए हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म टाईगर जिंदा है इसी का शिकार हुई है।
रिलीज के तीन दिन पहले सलमान खान की फिल्म टाईगर जिंदा है की रिलीज मुसीबत में घिरती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएनएस और शिवसेना मुंबई में फिल्म के रिलीज पर विरोध कर रही है।

शिवसेना का कहना है कि महाराष्ट्र में बॉलीवुड की दादागिरी नहीं चलेगी। टाईगर जिंदा है जैसी बिग बजट फिल्म छोटी मराठी फिल्मों की कमाई खा जाती है। गौरतलब है कि 22 दिसंबर को ही टाईगर के साथ दो मराठी फिल्में रिलीज हो रही हैं- एक अठरंगी और देवा।


Click it and Unblock the Notifications