टाइगर जिंदा है के निर्देशक अली अब्बास जफर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक
इन दिनो बॉलीवुड या किसी भी बड़े सेलेब्रेटी का अकाउंट हैक होना आम बात हो गई है। लगातार सोशल मीडिया में एकाउंट हैक होने की खबरें आती रहती है जिनमे कई बड़े सेलेब्रेटीज भी शामिल है।
हाल ही में फिल्म टाइगर जिंदा है के निर्देशक अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया मे पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि उनका इंस्टाग्राम एकाउंट हैक कर लिया गया है और किसी ने उनके अकाउंट में एक पोस्ट भी किया है।
जीं हां ये बात बिल्कुल हकीकत है और इस बात से कई लोग चिंता में है कि अब किसी भी इंसान या जानी मानी हस्ती का अकाउंट हैक करके लोग आराम से कुछ भी पोस्ट कर देते है।

उन्होने बोला कि वो कभी भी स्नैपचैट इस्तेमाल नहीं करते है और ना ही वो उसमें है। इसके बाद भी किसी ने उनका अकाउंट इस्तेमाल किया है। बता दे कि अली अब्बास जफर इस बात को लेकर काफी चिंता भी जताई है।
अली बीते दिनों में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म टाइगर जिंदा है को लेकर चर्चा में रहे थे। इन दिनो वो एक बार फिर से सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म भारत की प्लानिंग कर रहे है जिसकी तैयारी भी शुरु कर दी गई है।
आपको जानकर खुशी होगी कि सलमान खान की ये बेहतरीन फिल्म 2019 में रिलीज होगी। आपको बता दे कि इस फिल्म के लिए काफी समय से बातचीत चल रही थी और फिल्म ऑड टू माइ फादर की रीमेक होगी।
ये फिल्म एक बटवारे के ऊपर निर्धारित होगी जिसमे फिर अली अब्बास जफर और सलमान खान की ब्लॉकबस्टर जोड़ी नजर आएगी। बता दे कि अली और सलमान जब भी किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ में आते है तो वो एक बड़ी हिट देकर जाते है।
फिलहाल सलमान खान रेस 3 की शूटिंग कर रहे हैं और इसी में काफी ज्यादा व्यस्त है। बता दें कि फिल्म रेस रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे है और फिल्म इस साल ईद मौके पर रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications