BOX OFFICE: तीसरे दिन टाईगर सलमान ने दहाड़ा है....45 करोड़ पर हुए हैं लॉक!
Recommended Video

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाईगर ज़िंदा है हर किसी का दिल जीत रही है। फैन्स को तो फिल्म बहुत ज़्यादा पसंद आ रही है और अब खबर है कि तीसरे दिन टाईगर ज़िंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया है।
अगर ताज़ा ट्रेंड्स की मानें तो 34 करोड़ की ओपनिंग और शनिवार को लगभग 35 करोड़ कमाने के बाद, टाईगर ज़िंदा है ने रविवार को खूंटा गाड़ दिया है।

ताज़ा ट्रेंड के हिसाब से कयास लगाए जा रहे हैं कि टाईगर ज़िंदा है ने रविवार को 44.5 करोड़ की ओपनिंग की है यानि कि फिल्म ने 114 करोड़ की कमाई कर ली है।
इतना ही नहीं अगर ये रिपोर्ट सच निकली तो टाईगर ज़िंदा है बाहुबली के बाद, बॉलीवुड के सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड में शामिल हो सकते हैं। बहरहाल, फिल्म ने वाकई इतनी कमाई की है या नहीं, ये तो कुछ घंटों बाद ही पुष्ट हो पाएगा।
हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है। जानिए टाईगर की खास बातें जो लोगों को पसंद आ रही हैं -


Click it and Unblock the Notifications