..................... Tiger Zinda Hai Box Office collection beats Kick Lifetime collection, Salman's Top 3 - Hindi Filmibeat

#JustIn: सलमान की ईद को खा गया सलमान का क्रिसमस....टॉप 3 में टाईगर

सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है ने नए साल की धमाकेदार शुरूआत कर दी है और ये शुरूआत करते ही, सबसे सलमान खान ने अपनी ही फिल्म किक के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर अली अब्बास ज़फर की टाईगर ज़िंदा है, 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 252 करोड़ की कमाई कर चुकी है और इसी के साथ ये फिल्म किक का लाइफटाइम कलेक्शन पछाड़ चुकी है।

tiger-zinda-hai-box-office-collection-beats-kick-lifetime-collection-salman-s-top-3

किक ने बॉक्स ऑफिस पर 233 करोड़ की कमाई की थी और सलमान की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर थी। जबकि किक ईद की रिलीज़ है और ईद सलमान की खास होती है। फिर भी किक अब टाईगर से पिछड़ चुकी है।

अब ये स्थान टाईगर ज़िंदा है के पास आ चुका है। टाईगर से ऊपर इस लिस्ट में दो फिल्में हैं - 320 करोड़ के साथ बजरंगी भाईजान और 300 करोड़ के साथ सुलतान।

देखना है कि क्या सलमान खान इन दो फिल्मों को पछाड़ पाते हैं और टाईगर ज़िंदा है उनकी सबसे ज़्यादा कमाई वाली फिल्म बन पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X