ALERT: 'टाईगर जिंदा है' के लिए.. ये करने वाले हैं सलमान खान.. ब्लॉकबस्टर!
अपनी अगली फिल्म टाईगर जिंदा है को लेकर निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर शेयर की कुछ दिलचस्प बातें। यहां जानें क्या है खास।
सलमान खान की ईद रिलीज फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर जितनी उत्सुकता है। उतना ही उत्साह फैंस के बीच दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म 'टाईगर जिंदा है' को लेकर भी है। आखिर क्यों ना हो.. यह सुपरहिट फिल्म एक था टाईगर की सीक्वल फिल्म जो है।
सलमान खान ने इस एक्टर को दी सलाह- 'ज्यादा ओवरस्मार्ट ना बनो..'
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'टाईगर जिंदा है' की शूटिंग शुरु होने वाली है। बता दें, फिल्म की ज्यादातर शूटिंग विदेशी लोकेशन पर ही होगी। लेकिन खास बात यह है कि इनमें से कई लोकेशन जीरो डिग्री तापमान वाले भी होंगे। यानि की कड़कड़ाती ठंड में सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ शूट करने वाले हैं।

फिल्म की शूटिंग मोरक्को में होने वाली है, जिसकी तस्वीर अली अब्बास जफर ने शेयर भी की थी। मोरक्को के साथ साथ फिल्म के लिए और भी विदेशी लोकेशन फाइनल किये गए हैं। कोई शक नहीं कि यह एक दमदार फिल्म बनने वाली है।
यहां जानें दर्शकों को क्यों है इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications