'टाईगर जिंदा है' की एडवांस बुकिंग REPORT.. जबरदस्त होगी ओपनिंग.. धमाकेदार!
सलमान खान- कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' शुक्रवार को देशभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म भारत में लगभग 4500 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। बता दें, रविवार से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग खुल चुकी है.. और नतीजा धमाकेदार रहा है।
Recommended Video

सलमान की 'टाईगर जिंदा है' के विवाद में.. फंस गए अक्षय कुमार.. जानें क्यों!
ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही कुछ सेंटर्स पर फिल्म के शोज हाउसफुल हो गई। कोई शक नहीं कि शुक्रवार को फिल्म की तूफानी शुरुआत होगी।

सभी महानगरों में फिल्म को लेकर फैंस क्रेजी हो चुके हैं और इसका असर एडवांस बुकिंग पर देखने को मिल रहा है। मुंबई में हालांकि शुरुआत धीमी थी.. लेकिन गुरुवार आते आते सभी शोज 70 प्रतिशत तक फुल हो चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि फर्स्ट डे टाईगर कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications