..................... अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में फाइनल हुए 'टाइगर जिंदा है' के ये दमदार एक्टर? Tiger Zinda Hai actor Sajjad Delafrooz roped in for Allu Arjun starrer Pushpa The Rule? - Hindi Filmibeat

Pushpa The Rule: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में फाइनल हुए 'टाइगर जिंदा है' के ये दमदार एक्टर?

tiger-zinda-hai-actor-sajjad-delafrooz-roped-in-for-allu-arjun-starrer-pushpa-the-rule

Sajjad Delafrooz in Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा: द राइज' के ब्लॉकबस्टर बनने के बाद, फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा: द रूल' का ऐलान भी कर दिया है और शूटिंग भी जारी है। बहरहाल, अब फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है। फिल्म से एक कलाकार का जुड़ना हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, पुष्पा 2 के निर्माताओं ने प्रतिभाशाली एक्टर सज्जाद डेलाफ्रूज़ को कास्ट किया है। जिन्होंने इससे पहले टाइगर ज़िंदा है और स्पेशल ऑप्स में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया है। सज्जाद हालिया रिलीज हुई फिल्म फ्रेडी में भी नजर आएंगे। जाहिर है अब फैंस सज्जाद को पुष्पा 2 में देखने और उनकी भूमिका के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं।

खैर, उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी अभी तक नहीं आई है। पुष्पा 2 की बात करें तो फिल्म को लेकर फैंस और मार्केट में खासा क्रेज है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्वल की शूटिंग पहले भाग की तुलना में बहुत बड़े बजट पर की जा रही है।

कोई शक नहीं फिल्म पुष्पा ने दुनियाभर में लोकप्रियता पाई है। यही वजह है कि अब सीक्वल को और भी बड़े स्तर पर लाने की तैयारी है। जहां पुष्पा का पहला भाग 200 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया गया था। सूत्रों की मानें तो सीक्वल का बजट सीधे डबल कर दिया गया है। पुष्पा 2 को निर्माता 400 करोड़ के मेगा बजट पर तैयार कर रहे हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट के ज्यादातर सीन्स की शूटिंग भी पहले पार्ट की तरह ईस्ट गोदावरी के मारेदुमिली जंगल में ही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X