DETAILS: सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है'.. 10 दिनों में धड़ाधड़ होगी शूटिंग!
सलमान खान- कैटरीना कैफ की फिल्म टाईगर जिंदा है का सेकेंड शेड्यूल मुंबई में यशराज स्टूडियो में शूट किया जाएगा।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'टाईगर जिंदा है' की धड़ाधड़ शूटिंग खत्म की जा रही है। फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल ऑस्ट्रिया में पूरा हो चुका है। अब फिल्म के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग मुंबई के यशराज फिल्म्स स्टूडियो में होनी है।
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. बैक टू बैक 8वां धमाका.. FINAL है
बता दें, मुंबई में फिल्म की शूटिंग सिर्फ और सिर्फ 10 दिनों तक चलेगी। क्योंकि उसके बाद सलमान खान अपने 'Da-Bang' कंसर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। लिहाजा, मुंबई में शूट के लिए काफी कम समय रह गया है।

यशराज स्टूडियो में फिल्म के कुछ अहम सीन होंगे, जिसमें कोई एक्शन सीन शामिल नहीं होगा। सलमान खान का टूर खत्म होते ही फिल्म की पहले दुबई फिर मोरोक्को जाने वाली है। बता दें, फिल्म की शूटिंग 7 अलग अलग देशो में होने वाली है।
इसके साथ ही फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में काफी समय लगने वाला है। लिहाजा, अली अब्बास जफर फिल्म की शूटिंग बिल्कुल शेड्यूल पर खत्म करना चाहते हैं।
यहां जानते हैं फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications