'टाइगर 3' में पाकिस्तान के टाइगर बनेंगे इमरान हाशमी, होगी सलमान खान से जबरदस्त भिड़ंत?
फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग फिलहाल ऑस्ट्रिया में चल रही है। जहां फिल्म के कुछ प्रमुख एक्शन सीन्स और कुछ गाने फिल्माए जाएंगे। कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के किरदारों को लेकर तो फैंस तो जानकारी है, लेकिन फिल्म के मुख्य विलेन इमरान हाशमी के किरदार को लेकर अभी तक सस्पेंस बनाकर रखा गया है।
ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर 3 में सलमान खान और इमरान हाशमी दोनों ही 'टाइगर' बनने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में इमरान पाकिस्तान के 'टाइगर' का रोल अदा करते दिखेंगे, जिसका सामना पूर्व रॉ एजेंट अविनाश राथौड़ उर्फ 'टाइगर' से होगा।

टाइगर 3 में कैटरीना कैफ आईएसआई एजेंट ज़ोया का किरदार निभाती दिखेंगी। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग 2021 मार्च से शुरु हुई है और इस साल के अंत तक खत्म होने की उम्मीद है। फिलहाल ऑस्ट्रिया में शूट पूरा करने के बाद पूरी टीम भारत वापसी करेगी।


Click it and Unblock the Notifications