Tiger Vs Pathaan Director- इनके इशारे पर नाचेंगे शाहरुख और सलमान, डायरेक्टर के नाम का खुलासा!

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद ऐसी खबरें आईं थीं कि एक फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं टाइगर वर्सेस पठान के बारे में जो कि जल्दी ही फ्लोर पर आएगी।
अब इस फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि हिला देने वाली है। फिल्म के निर्देशक को लेकर खुलासा हो गया है और पता चला है कि इसको सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) निर्देशित करने वाले हैं।
जी हां, ऋतिक रोशन की वॉर को डायरेक्ट करने के बाद उनपर मेकर्स ने भरोसा किया है। सभी को पता है कि किस तरह की तगड़ी भिड़ंत दोनों के बीच इस फिल्म में देखने को मिली थी। कुछ समय पहले रिपोर्ट्स आईं थीं और दावा किया गया था कि यशराज फिल्म्स ने एक कहानी को लॉक कर लिया है जिससे स्पाई यूनिवर्स में एक बड़ा धमाका होगा।
पठान और टाइगर अगर भिड़ेंगे तो निश्चित है कि बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ जाएगा। इसका आधिकारिक ऐलान भी हो गया है और अब लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है। इस फिल्म को लेकर ये भी खबर है कि इसका एक्शन काफी दमदार होगा और सलमान खान के साथ शाहरुख खान का अलग अवतार देखने को मिलने वाला है।
इसके पहले सलमान खान और शाहरुख खान को आपने इस तरह के किरदार में पहले कभी नहीं देखा होगा। पठान की बात करें तो सलमान खान इस फिल्म एक कैमियो करते नजर आए थे और उसको काफी पसंद किया गया था। सलमान खान की टाइगर वाली एंट्री पर काफी तालियां पड़ीं थीँ। अब सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख खान की एंट्री होगी।


Click it and Unblock the Notifications












