Tiger vs Pathaan: शाहरुख खान और सलमान खान ने अपनी अगली धमाकेदार फिल्म की लॉक, जानें कब शुरू होगी शूटिंग!

Tiger vs Pathaan: खबरें थी कि आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स में सलमान खान और शाहरुख खान के लिए टाइगर vs पठान की एक ज्वॉइंट मीटिंग करने जा रहे हैं। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर तमाम अफवाहें चल रही हैं क्योंकि यह आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स की अगली मेगा बजट फिल्म होगी।
बहरहाल, हमारे पास विशेष जानकारी है कि बहुप्रतीक्षित फिल्म पहले ही दो सुपरस्टारों को सुनाई जा चुकी है। एक महीने पहले ही दोनों स्टार्स के साथ दो अलग-अलग मीटिंग हुई है।
इतना ही नहीं, हम यह भी पुष्टि कर सकते हैं कि दोनों मेगास्टार्स ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया गया है। इसकी शूटिंग अगले साल मार्च में शुरू होगी। लेकिन उससे पहले नवंबर से इसकी तैयारी शुरु कर दी जाएगी।
शाहरुख और सलमान को पसंद आई है स्क्रिप्ट
एक ट्रेड सोर्स ने खुलासा किया है कि, "हिंदी सिनेमा के दो मेगा-स्टार द्वारा स्क्रिप्ट पर अपनी सहमति देने के बाद टाइगर vs पठान की स्क्रिप्ट लॉक हो गई है। यह फिल्म एक बहुत बड़ा मील का पत्थर साबिच हो सकता है.. क्योंकि इसमें बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाले दो दिग्गज कलाकार एक बार फिर साथ आ रहे हैं। आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख और सलमान के साथ व्यक्तिगत मीटिंग्स की और उन्हें फिल्म के बारे में बताया। सुपरस्टार्स को कहानी पसंद आई है और फिल्म अब मार्च में फ्लोर पर जाएगी।"
यशराज फिल्म्स की सुपरहिट स्पाई यूनिवर्स
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, टाइगर वर्सेज पठान को भारत की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। यह YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जो सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत टाइगर फ्रेंचाइजी के साथ शुरू हुआ। इस यूनिवर्स में एक था टाइगर (2012), टाइगर जिंदा है (2017) के बाद वॉर (2019) शामिल रही.. जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने अभिनय किया।
इसके बाद शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत 'पठान' (2023) आई, जो हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी हिट है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सभी चार फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। इस शानदार स्पाई फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म टाइगर 3 है जो नवंबर में दिवाली की छुट्टियों के दौरान रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











