..................... अब Disha नहीं बल्कि Deesha हैं टाइगर श्रॉफ की नई गर्लफ्रेंड? Tiger Shroff's new girlfriend name is Deesha Dhanuka? Disha Patani will also surprise! - Hindi Filmibeat

अब Disha नहीं बल्कि Deesha हैं टाइगर श्रॉफ की नई गर्लफ्रेंड? खूबसूरती में सबको देती हैं टक्कर!

tiger shroff, deesha dhanuka, disha patani

टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। ये ऐसे सितारे हैं जो कि समय समय पर लोगों को अपनी फिटनेस से चौंकाते रहते हैं।

लेकिन इस वक्त उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खबर ने सबको चौंका दिया है। एक लड़की को लेकर खबर आ रही है कि टाइगर श्रॉफ डेट कर रहे हैं। जी हां, इस लड़की के नाम के बाद लोग दिशा पाटनी को लेकर भी खूब बातें कर रहे हैं।

कुछ समय पहले खबर आई थी कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक दूसरे से अलग हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर को फिर से प्यार मिल गया है। दिशा पटानी से ब्रेकअप के बाद वह दीशा धानुका को डेट कर रहे हैं। दीशा एक मशहूर प्रोडक्शन हाउस में बड़े पद पर हैं।

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने प्रकाशन को बताया कि टाइगर और दीशा अब एक साल से अधिक समय से एक साथ हैं। जबकि दीशा टाइगर को उनकी स्क्रिप्ट और प्रोजेक्ट्स पर सुझाव देने में अहम भूमिका निभाती हैं।

हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि टाइगर श्रॉफ अब इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान देते हैं। उन्होने दिशा को लेकर भी कभी किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया था। एक बार टाइगर ने ये जरूर कहा था कि उनकी एक दोस्त है, जिसको वो पटाने की कोशिश कर रहे हैं।

अब वो दिशा को बारे में बात कर रहे थे ये दीशा के बारे में.. इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। वर्कफ्रंट पर दिशा पाटनी गणपत को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का इंतजार टाइगर श्रॉफ के फैंस काफी समय से कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X