एक और धमाका TIGER धमाका....एकदम बुक कर लीजिए
टाईगर श्रॉफ ने जब एंट्री की तो उनकी फैन फॉलोइंग धुंआधार हो गई। चाहे उनके लुक को आप करीना कपूर कहें या फिर लड़कियों जैसा, लेकिन टाईगर की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई।
रामगोपाल वर्मा ने उन्हें गे कहा तो शोभा डे ने उन्हें लड़कियों जैसे कपड़े पहनने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया लेकिन टाईगर की फिल्में सुपरहिट रहीं।

इसके बाद, उनकी अ फ्लाइंग जट और मुन्ना माईकल बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। टाईगर श्रॉफ का करियर वापस ट्रैक पर लाने के लिए मेहनत की जा रही है।
उनके हाथ में फिलहाल बागी 2, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और रैंबो रीमेके है। लेकिन अब टाईगर का कहना है कि वो क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बायोपिक में काम करना चाहते हैं।
और अब उनकी अगली फिल्म बागी 2 के डायरेक्टर अहमद खान और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला एक बार फिर से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं क्योंकि वो नहीं चाहते कि फिल्म में कुछ भी गलत हो।
टाईगर श्रॉफ की इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी हैं और फिल्म अप्रैल 2019 में रिलीज़ हो रही है। इस के साथ क्लैश हो रही है कंगना रनौत की मणिकर्णिका।
टाईगर श्रॉफ ने अपने छोटे से करियर में स्टारडम की सीढ़ी कितनी तेज़ी से चढ़ी है ये आप खुद देखिए -


Click it and Unblock the Notifications