ऋतिक रोशन को टाइगर श्राफ ने सबसे जबरदस्त अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई- देंखे VIDEO
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में टाइगर श्राफ ने ऋतिक के प्रति अपना प्यार दिखाते हुए एक खास वीडिया से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। टाइगर ने ऋतिक के गाने 'एक पल का जीना' पर डांस कर ऋतिक को विश किया है। साथ ही ऋतिक को अपनी प्रेरणा बताया है। बता दें, ऋतिक और टाइगर जल्द ही एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।
टाइगर ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- "Blessed to be working with my inspiration thank you for being born and giving direction and inspiration to so many of us! #happybirthday @hrithikroshan."

टाइगर के इस वीडियो को फैंस ने खूब पसंद किया है। साथ ही टाइगर के अंदाज की भी तारीफ की है। बता दें, यशराज बैनर की अगली एक्शन फिल्म में टाइगर और ऋतिक साथ दिखने वाले हैं, जिसकी शूटिंग शुरु भी हो चुकी है। फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म में ऋतिक टाइगर ने मेंटर के किरदार में नजर आएंगे। जहां दोनों धमाकेदार एक्शन करने वाले हैं। इस फिल्म के जरीए ऋतिक 12 सालों के बाद यशराज से जुड़ रहे हैं।
यहां देंखे टाइगर का डांस वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications