..................... Tiger Shroff wish people will not compare him with Jackie Shroff - Hindi Filmibeat

बेहतर होगा लोग मुझे टाइगर श्रॉफ के नाम से जानें

Heropanti
बॉलीवुड में अक्सर पिता की इमेज का असर बेटे के फिल्मी करियर पर पड़ता ही है। हालांकि कई ऐसी बाप-बेटों की जोड़ियां बॉलीवुड में हैं जिनमें पिता हिट था तो बेटा फ्लॉप और कभी बेटा हिट तो पिता फ्लॉप। लेकिन बहुत ही कम ऐसे बाप-बेटे की जोडी है जो कि दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे हैं। टाइगर श्रॉफ भी अब उन जोड़ियों में आ गये हैं जिनके पिता बॉक्स ऑफिस पर अपने बेहतरीन किरदारों और अभिनय के चलते हिट रहे हैं। हालांकि अभी तक टाइगर को किस कैटगरी में रखा जाएगा इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा कम से कम उनकी फिल्म हिरोपंती के रिलीज होने तक। लेकिन टाइगर का कहना है कि वो नहीं चाहते कि कोई उन्हें जैकी श्रॉफ का बेटा कहकर बुलाए या पहचाने। वो चाहते हैं कि लोग उन्हें उनके खुद के नाम टाइगर श्रॉफ से जानें।

टाइगर ने हालांकि अभी तक अपनी ऐसी कोई पहचान तो नहीं बनाई है जिसके चलते उन्हें उनके नाम से जाना जाए। लेकिन उनकी पहली फिल्म हीरोपंती की रिलीज से पहले उनके लुक्स और उनके एक्शन की जितनी तारीफ हो रही है उसे देखकर यही लगता है कि वो बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहचान बनाने में जरुर कामयाब होंगे। टाइगर श्रॉफ ने कहा कि जैकी श्रॉफ की बराबरी वो कभी सपने में भी नहीं कर सकते और लोगों से भी उन्हें यही उम्मीद है कि वो उनमें जैकी को ढूंढ़ने की कोशिश नहीं करेंगे। क्योंकि जैकी श्रॉफ ने बॉलीवुड में जो पहचान बनाई है उसकी बराबरी कर पाना नामुमकिन है।

टाइगर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा "मुझे अपने पिता पर गर्व है लेकिन मैं अपने पिता की बराबरी नहीं करना चाहता। मुझे उम्मीद है कि लोग मुझे टाइगर श्रॉफ के नाम से मुझे वैसे ही एक्सेप्ट करेंगे जैसा कि मैं हूं। पापा के साथ मुझे अगर कंपेयर किया जाएगा तो ये बहुत ही मुश्किल होगा। हां ये कह सकता हूं कि अगर मैं जैकी श्रॉफ का बेटा ना होता तो आज कहीं ना होता। जो कुछ भी मैं हूं अपने पापा की बदौलत हूं।"

Did You Know- जैकी श्रॉफ की तरह दाढ़ी और छाती के बाल चाहते हैं टाइगर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X