धमाकेदार एक्शन सीन करते दिखेंगे टाइगर श्रॉफ, इस साल ईद पर रिलीज होगी हीरोपंती 2!

By Filmibeat Desk

खबर है कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 इस साल ईद पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारियाऔर नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आएंगे। बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी है। ज्यादातर सेलेब्स अपनी फिल्मों की शूटिंग जल्दी-जल्दी पूरी कर रहे हैं। आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए है।

इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui ) लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म उनकी डेब्यू हीरोपंती (Heropanti) का सीक्वल है। फिल्म को अहमद खान ( Ahmed Khan) ने डायरेक्ट किया है। एक्शन सीन्स के लिए प्लानिंग हो रही है--

heropanti 2, tiger shroff, हीरोपंती 2, टाइगर श्रॉफ

हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ कुछ ऐसे एक्शन सीक्वेंस करते नजर आएंगे, जो दर्शकों को हैरान कर देंगे। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। इसमें टाइगर बहुत सारी कार के साथ स्टंट करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो लेम्बोर्गिनी और फेरारी जैसी कई स्पोर्ट्स कारों को टाइगर के लिए अरेंज किया गया है।

इस एक्शन सीक्वेंस को अंजाम देने के लिए प्लानिंग और ट्रेनिंग की जा रही है, वहीं प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, डायरेक्टर अहमद खान और टाइगर श्रॉफ दर्शकों को हैरान कर देने वाले सीन से सरप्राइज देने की प्लानिंग कर रहे हैं।
कुछ हटके है फिल्म Heropanti 2--

बता दें कि ये फिल्म बाकी सभी मूवीज से एकदम डिफरेंट होगी। फिल्म के लेखक रजत अरोड़ा ने इससे जुड़ी कई बातों का खुलासा हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया था। रजत अरोड़ा बताया था - ये एक तरह से मॉडर्न और अप-टू-डेट फिल्म है, जो अब तक की टाइगर श्रॉफ की हिट फिल्मों से एकदम हटकर होगी।

इसे मॉडर्न प्रॉब्लम और उनके हल को देखते हुए बनाने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म ऑडियंस को इम्प्रेस करेगी और इसमें उन्हें काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा। बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कुछ महीने पहले टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की थी, जिसमें सूट-बूट पहने नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X