बॉलीवुड के अगले Superhero बनेंगे टाइगर श्राफ
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्राफ ने साजिद नाडियावाल की फिल्म हीरोपंती के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। लेकिन अपनी अगली ही फिल्म में टाइगर सुपरहीरो बनता दिखेंगे। जी हां, टाइगर रेमो डिसूजा की आगामी फिल्म में 'सुपरहीरो'पंती करते नजर आएंगे।

खबरों की मानें तो, रेमो टाइगर की पहली फिल्म और उनकी एक्टिंग से काफी प्रभावित हुए थे, जिसके बाद उन्होंने टाइगर अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया। इस फिल्म की शूटिंग 2015 में शुरू होगी।
वहीं, टाइगर श्राफ भी इस बात से काफी खुश हैं कि फिल्मी करियर की शुरूआत में ही उन्हें सुपरहीरो जैसे किरदार अदा करने का मौका मिल रहा है। आपको बता दें, फिल्म हीरोपंती में टाइगर ने काफी बॉडी शो ऑफ और स्टंट किया था। जिसके लिए उनकी काफी तारीफ भी की गई थी।
फिल्म हीरोपंती ने ठीक ठाक बिजनेस किया था। लेकिन टाइगर फिर भी फिल्में साइन करने में कोई हड़बड़ी नहीं दिखा रहे हैं। बल्कि वे किसी अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है टाइगर की आपकी अगली फिल्म भी हिट साबित हो। इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर होंगी।
वहीं, फिलहाल रेमो अपनी दूसरी फिल्म एबीसीडी 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरूण धवन मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications