..................... Tiger Shroff wear crop top during dance performance, people said- why you wear bra - Hindi Filmibeat

Tiger Shroff को क्रॉप टॉप में देख लोगों की छूट गई हंसी, बोले- बाकी सब ठीक है पर ये ब्रा क्यों पहनी है...

Tiger Shroff

Tiger Shroff Video: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आए दिनों अपने पर्सनालिटी को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि टाइगर श्रॉफ बीते दिन मुंबई के एक अवॉर्ड फंक्शन में अपना टैलेंट दिखाते नजर आए थे। इस खास मौके पर टाइगर श्रॉफ ने दमदार डांस परफॉर्मेंस दी। इस डांस परफॉर्मेंस के दौरान लोग टाइगर के डांस से तो इम्प्रेस हुए, लेकिन टाइगर श्रॉफ के कपड़े देख लोगों की हंसी छूट गई। बता दें कि टाइगर के इस वीडियो पर लोगों के जमकर मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। साथ ही में टाइगर पर लोग मीम्स भी बनाते नहीं थक रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ के कपड़े देख मुंह दबाकर हंसे लोग
दरअसल हाल ही में मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्शन रखा गया था। जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारों ने जैसे कृति सेनन, तमन्ना भाटिया, रश्मिका मंदाना, कार्तिक आर्यन, रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी समेत कई सितारों ने डांस परफॉर्मेंस दी। वहीं इस इवेंट में चार चांद लगाने के लिए टाइगर श्रॉफ भी डांस करते देखे, लेकिन जैसे ही लोगों ने टाइगर श्रॉफ के आउटफिट को देखा लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए। टाइगर ने अपने डांस के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जिसपर लोग ने फनी कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।

यूजर्स ने किए कमजेदार कमेंट्स
डांस परफॉर्मेंस के दौरान पहने टाइगर के आउटफिट को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई बाकी सब तो ठीक है पर ये ब्रा क्यों पहन ली है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या अपनी एक्स के कपड़े पहन लिए हैं तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो बैली डांस की ड्रेस है आपने इसे क्यों पहन लिया है। तो वहीं चौथे ने लिखा-हमें नहीं पता था आपके ऐसे भी शौक हैं। बता दें कि टाइगर के वीडियो पर उनके कपड़े देख लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Read more about: tiger shroff
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X