बॉक्स ऑफिस पर 'बागी 3' का तलहका जारी, टाइगर श्रॉफ ने इस शख्स के साथ देखी फिल्म

"बागी" की तीसरी किस्त ने 6 मार्च 2020 में स्क्रीन पर दस्तक दे दी है जिसे दर्शकों से अपार प्रेम और प्रशंसा मिल रही है क्योंकि टीम ने फिल्म में अपना 1000% योगदान दिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में, टाइगर श्रॉफ ने अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ गेयटी गैलेक्सी थियेटर का दौरा किया था जहाँ प्रशंसकों से मिली प्रतिक्रिया बेहद जबरदस्त थी।

टाइगर ने इस बार चीजों को अलग तरह से करते हुए, अपने प्रशंसकों के साथ सबसे आगे की सीट पर बैठकर फ़िल्म "बागी 3" का आनंद लिया क्योंकि थियेटर हाउसफुल था और उन सभी असली इमोशन्स का भी अनुभव किया जो प्रशंसकों के मन में अभिनेता के लिए थे।

tiger shroff watches baaghi 3

फिल्म खत्म होने के बाद, टाइगर फिल्म को मिल रहे प्यार से बेहद खुश थे। टाइगर को अपने बीच देखकर, फैंस ने दिल खोलकर उन पर अपने प्यार की बरसात की और इस अवसर पर, टाइगर ने भी प्रशंसकों के अपार प्रेम का अनुभव किया।

सबसे कम उम्र के एक्शन सुपरस्टार अपने प्रशंसकों के जमावड़े से घिरे हुए थे जो "बागी 3" में टाइगर के अविश्वसनीय परफॉर्मेंस के लिए तालियों और सिटी के साथ उनकी सरहाना करते हुए नज़र आये जिसमें टाइगर ने न्यूनतम वीएफएक्स या उसका उपयोग न करते हुए स्वयं एक्शन को अंजाम दिया है।

निस्संदेह, अभिनेता दर्शकों की अपेक्षाओं को उच्च रखते हुए बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहे है।

"बागी 3" निश्चित रूप से वर्ष की वह एक्शन फिल्म है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे। यह फिल्म अपनी रिलीज़ के पहले दिन 17 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ 2020 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

यह साजिद-टाइगर की जोड़ी से आने वाली बेहतरीन है क्योंकि इसमें एक्शन सीक्वेंस जबरदस्त है जिससे इनकार नहीं किया जा सकता है। बी-टाउन की पावर-पैक जोड़ी ने अब तक की सबसे प्रॉमिसिंग परफॉर्मेंस में से एक का प्रदर्शन किया है।

"बागी 3" सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक धूम मचा रही है और टाइगर-साजिद की जोड़ी अब "हीरोपंती 2" के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है जिसे 16 जुलाई 2021 में रिलीज़ किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X