..................... टाईगर श्रॉफ रोज़ ऋतिक रोशन का डांस देखकर सोते थे, बताया कैसे सीखा डांस| Tiger Shroff watched Hrithik Roshan's dance every night before sleeping - Hindi Filmibeat

मैं रोज़ रात में ऋतिक रोशन का एक गाना देखता और फिर सोता था - टाईगर श्रॉफ

टाईगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन 2 अक्टूबर को एक साथ वॉर नाम का धमाका करने जा रहे हैं। अब एक प्रमोशन इवेंट के दौरान, टाईगर श्रॉफ ने बताया कि ऋतिक रोशन को वो किस तरह अपना गुरू मानते हैं। फिल्म में एक गाने जय जय शिवशंकर के लिए दोनों को एक साथ डांस करना था। टाईगर का कहना था कि ऋतिक को देखकर उन्हें कहीं ना कहीं लगा था कि वो ऐसा ही बनना चाहते हैं।

इसके बाद टाईगर ने ऋतिक की तरह डांस करने की जद्दोजहद में रोज़ रात ऋतिक रोशन का एक गाना देखना शुरू कर दिया। वो हर रात सोने से पहले, ऋतिक का एक गाना देखने लगे और रात भर उस डांस के स्टेप्स के बारे में सोचा करते थे।

tiger-shroff-watched-hrithik-roshan-s-dance-every-night-before-sleeping

अगली सुबह, उठने के बाद वो उन्हीं स्टेप्स को वापस ट्राई करते थे। उन्हें किसी भी हालत में ऋतिक रोशन जैसे डांस करना था। तब जाकर कहीं वो इस गाने की तैयारी कर पाए। इसके अलावा वॉर के एक्शन सीक्वंस के लिए भी टाईगर श्रॉफ ने काफी तैयारी की।

फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स इसे प्रोड्यूस कर रही है। 2 अक्टूबर से ये फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X