टाइगर श्रॉफ VS अजय देवगन- ईद 2022 को दो बड़ी फिल्मों ने किया लॉक, बॉक्स ऑफिस क्लैश फाइनल

टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'हीरोपंती 2' की रिलीज डेट को प्रीपोन कर दिया गया है। हीरोपंती 2 पहले 6 मई 2022 के लिए शेड्यूल की गई थी, लेकिन अब ईद 2022 पर यानि की 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यह टाइगर श्रॉफ की पहली ईद रिलीज होगी। टाइगर की एक्शन फिल्मों का क्रेज देखकर माना जा सकता है कि ये एक धमाकेदार पारी हो सकती है।

खैर, ईद पर टाइगर अकेले नहीं आ रहे, बल्कि इसी दिन रिलीज हो रही है अजय देवगन- अमिताभ बच्चन- रकुल प्रीत स्टारर फिल्म "मेडे"। कोई शक नहीं कि इन दो बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगा।

Heropanti 2 to clash with MayDay

इन दोनों फिल्मों की घोषणा के साथ यह भी फाइनल हो चुका है कि ईद 2022 पर सलमान खान नहीं आ रहे हैं। उनकी फिल्म के लिए फैंस को साल के सेकेंड हॉफ का इंतजार करना होगा।

हीरोपंती 2 की बात करें तो फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं और निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला। हीरोपंती 2 की कहानी 7 देशों से होकर गुजरती है- भारत, यूएसए, इंग्लैंड, रूस, जर्मनी, तुर्की और इटली।

ए आर रहमान देंगे संगीत

ए आर रहमान देंगे संगीत

'हीरोपंती 2' के म्यूजिक स्कोर का पदभार ए आर रहमान को सौंपा गया है। दिलचस्प बात यह है कि रहमान हीरोपंती सीक्वल के लिए बैकग्राउंड स्कोर की भी रचना कर रहे हैं और रहमान द्वारा फिल्म में 5 गाने कंपोज़ किये जाएंगे।

फिल्म की घोषणा

फिल्म की घोषणा

फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा करते हुए टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर लिखा-"मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है कि हमारी फिल्म हीरोपंती 2 ईद 2022 में आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.. अगली ईद बिताएंगे आपके साथ.."

मेडे

मेडे

अजय देवगन काफी पहले ही इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर चुके थे।इस फिल्म में अभिनय के अलावा, अजय देवगन ने निर्देशन और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी उठाई है। फिल्म में अजय देवगन और रकुल पॉयलेट की भूमिका निभाते दिखेंगे।

मेडे की कहानी

मेडे की कहानी

मेडे की कहानी 2015 की सच्ची घटना पर आधारित है, जब दोहा- कोच्ची फ्लाइट को खराब visibility की वजह से एक भंयकर दुर्घटना से बचाया गया था, और दक्षिण भारत के दूसरे एयरपोर्ट पर डाइवर्ट कर दिया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X