टाइगर श्रॉफ का एक और Dhamaka, शुरू हो गया काउंट डाउन, 'बागी' के बाद बनेंगे स्टूडेंट
बागी 2 के बाद टाइगर श्रॉफ ने अगले धमाके की तैयारी शुरू कर दी है। उनकी आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में इस फिल्म की पहली शूटिंग के लिए टाइगर श्रॉफ देहरादून पहुंचे हैं। वहीं इस फिल्म में टाइगर के अलावा दो एक्ट्रेसेस भी नजर आएंगी। जहां तारा सुतारिया पहली बार बॉलीवुड फिल्म करेंगी वहीं इसी फिल्म से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में अनन्या टाइगर के साथ रोमैंस करती नजर आएंगी।
[सलमान खान नहीं.. 16 सालों के बाद शाहरुख के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म.. FINAL है!]
बताया जा रहा है कि शूटिंग नौ अप्रैल से होगी। 20 अप्रैल तक फिल्म की शूटिंग चलेगी। एफआरआई में सेट तैयार हो गया है। इसके अलावा भट्टा गांव और मसूरी में भी फिल्म की शूटिंग होगी। इससे पहले स्टूटेंड ऑफ दी ईयर साल 2012 में आई थी, जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में थे।

धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बन रही करण जौहर की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडेय लीड रोल में हैं। बागी 2 में रफ-टफ लुक में दिखे टाइगर, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में चॉकलेटी लुक में दिखाई देंगे। फिल्म के डॉयरेक्टर पुनीत मल्होत्रा और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर पार्थ ढोलकिया हैं। टाइगर और अनन्या के अलावा आगे जानें इस फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications