..................... मेट्रो में टाइगर श्रॉफ ने किया सफर, वीडियो वायरल होते ही हुए ट्रोल Tiger Shroff troll as he travelled in metro, people said - 'Copying Hrithik Roshan again' - Hindi Filmibeat

मेट्रो में टाइगर श्रॉफ ने किया सफर, वीडियो वायरल होते ही हुए ट्रोल, लोग बोले- 'यहां भी ऋतिक की नकल'

tiger shroff, ganapath

टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत इस वक्त थिएटर्स में है और कहा जा रहा है कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी। फिल्म रिलीज के खबरों के बीच एक वीडियो सीधे मेट्रो से वायरल हो रहा है जिसमें टाइगर श्रॉफ नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि मेट्रो राइड को लेकर लोगों का कहना है कि वो फिर से ऋतिक रोशन को कॉपी कर रहे हैं। कुछ समय पहले सुपरस्टार मेट्रो ट्रेन में स्पॉट हुए थे और इस दौरान फैंस के बीच वो घिरे नजर आए थे।

गणपत की बात करें तो फिल्म दुर्गा पूजा समारोह के दौरान रिलीज हुई है, टाइगर श्रॉफ और निर्माता जैकी भगनानी ने हाल ही में शहर के एक पंडाल का दौरा करने के लिए मुंबई मेट्रो ली। फिलहाल इस वीडियो पर ऋतिक रोशन का नाम लेकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''इधर भी ऋतिक रोशन की कॉपी कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''ये सही तरीका है फिल्म को प्रमोट करने का।'' एक ने लिखा, ''टाइगर श्रॉफ हर जगह ऐसे एटीट्यूड में रहता है जैसे कि बॉलीवुड का बहुत बड़ा सुपरस्टार है।''

एक ने लिखा, ''अब ये कौन सा नया ड्रामा है? और आगे क्या? कभी सब्जी फल खरीदते हुए भी दिख जाओ अंधेरी स्टेशन पर या फिर बेहराम बाग, जोगेश्वरी बाजार में।'' इस तरह के कमेंट्स लोग कर रहे हैं। हालांकि टाइगर श्रॉफ की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।

गणपत की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करते हुए रु. की कमाई की। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पहले दिन 4.75 करोड़ की कमाई की है। देखने वाली बात होगी की वीकेंड तक ये फिल्म कितनी कमाई करने में सफल रहती है।

टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन को लेकर जाने जाते हैं और वो पूरा रियल एक्शन करते हैं। उनके फैंस उनको हर बार इसी तरह के अवतार में देखना पसंद करते हैं। टाइगर लगातार काम कर रहे हैं और वक्त भी वो कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं।

Read more about: tiger shroff ganapath
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X