अरे वाह..टाइगर श्रॉफ का ये सपना होगा पूरा...शूटिंग से लेंगे ब्रेक
मुन्ना माइकल की शूटिंग के बाद टाइगर श्रॉफ बागी 2 में बिजी हो जायेंगे। लेकिन इन सारे काम को पीछे छोड़कर वह जल्द ही अपने एक सपने को पूरा करने जा रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी म्यूजिकल फिल्म मु्न्ना माइकल की शूटिंग इजिप्त में कर रहे हैं। इसके बाद बैक टू बैक अपनी अगली फिल्मों की तैयारी में जुटने की प्लानिंग भी कर चुके हैं। मुन्ना माइकल के बाद टाइगर का फोकस बागी 2 पर होगा। वह एक बार फिर इस फिल्म में एक्शन करते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। अहमद चाहते हैं कि बागी में टाइगर का लुक पहले से काफी अलग हो, या यूं कहें कि टाइगर इस फिल्म में बेहद जुदा किरदार में दिखाई देंगे।
इस नए लुक के लिए टाइगर और अहमद के बीच बातचीत भी शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बागी 2 की शूटिंग लदाक, चायना और गोवा में होगी। शूटिंग का लोकेशन फाइनल हो गया है। चायना के लोकप्रिय एक्शन डायरेक्टर टोनी चिंग के साथ टाइगर शूटिंग से पहले तीन महीने की मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेंगे।

लेकिन बागी 2 की इस मुश्किल ट्रेनिंग से पहले टाइगर ने अपने लिए कुछ खास प्लानिंग की है। टाइगर भगवान शिव के भक्त हैं। उनके एक दोस्त ने कैलाश माउंटेन की यात्रा की थी। कैलाश की कई खूबियों और खूबसूरती का जिक्र टाइगर से किया था। तब से टाइगर कैलाश पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। मगर अपनी फिल्मों की लंबी कतार के कारण उन्हें वक्त नहीं मिल पा रहा है।
इस बार उन्होंने अपना यह सपना पूरा करने का मन बना लिया है। मुन्ना माइकल की शूटिग के खत्म होते ही, इस फिल्म से जुड़े अपने सभी काम निपटाने के बाद टाइगर कैलाश के लिए रवाना हो सकते हैं। वह बागी 2 की शुरुआत करने से पहले इस बार लगभग पांच दिन के कैंप पर मानसरोवर जा सकते हैं। हालांकि यहां जाने से पहले कुछ मेडिकल टेस्ट से गुजरना पड़ता है। कैलाश जाने की सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह तुरंत अपने इस सपने की तरफ निकल पड़ेंगे।


Click it and Unblock the Notifications