"बागी 3" का स्पेशल पोस्टर रिलीज़ करेंगे टाइगर श्राफ- फैंस के लिए नया धमाका
साजिद नाडियाडवाला की अगली फ़िल्म "बागी 3" इस हफ़्ते 6 मार्च को रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस एक्शन फ़िल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। टाइगर श्रॉफ, मुंबई के चित्रकूट ग्राउंड में 5 मार्च को एक विशेष इवेंट में "बागी 3" का पोस्टर रिलीज़ करेंगे और सिर्फ़ इतना ही नहीं, इस दिन एक ओर बड़ा सरप्राइज दर्शकों का इंतज़ार कर रहा है।
एक्शन से भरपूर सीक्वेंस और मनोरंजन के लिए पॉपुलर, टीम बागी ने निश्चित रूप से फ़िल्म से जुड़ी हर झलक के साथ 'पहले कभी नहीं देखे' पहलू से रूबरू करवाया है। चित्रकूट में होने वाले इस ग्रैंड इवेंट में, टाइगर एक क्रेन से अपने कैस्केडिंग कूद के साथ फ़िल्म का विशाल पोस्टर रिलीज़ करने वाले हैं- जो वास्तव में अविश्वसनीय है। लेकिन टाइगर इसे अंजाम देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस इवेंट में बागी 3 की पूरी स्टारकास्ट और टीम नज़र आएगी जो फ़िल्म के प्रचार के दौरान एक अन्य उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार है। बागी 3 में, विजुअल इम्पैक्ट को बढ़ाने के लिए किसी वीएफएक्स या अन्य तकनीकी साधनों का उपयोग नहीं किया गया है। नजीतन, टाइगर इस फ़िल्म में नए एक्शन अवतार और एक्शन के तीन गुना डोज़ के साथ नज़र आएंगे।
बागी 3 इस हफ़्ते 6 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है जहां साजिद नाडियाडवाला की सफल फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के साथ टाइगर अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications