3 अप्रैल से 'हीरोपंती 2' की शूटिंग शुरू करेंगे टाइगर श्रॉफ, बड़े एक्शन सीक्वेंस की हो चुकी है तैयारी

टाइगर श्रॉफ 3 अप्रैल से मुंबई में अपनी आगामी फिल्म "हीरोपंती 2" की शूटिंग शुरू करेंगे। इन दिनों साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। बागी 2 और बागी 3 के बाद "हीरोपंती 2" टाइगर और अहमद की एक साथ तीसरी फिल्म है।

प्रोडक्शन के करीब एक सूत्र ने शेयर किया, "हीरोपंती 2 का पहला शेड्यूल मुंबई में शूट किया जाएगा। जिसके बाद वे कोविड की स्थिति के आधार पर अन्य शूटिंग लोकेशन पर निर्णय लेंगे। टाइगर एक बड़े एक्शन सीक्वेंस के साथ शूट शुरू करेंगे, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। टाइगर की फिल्म की शूटिंग शुरू होने के एक हफ्ते बाद लीडिंग लेडी तारा सुतारिया टीम में शामिल होंगी।"

Heropanti 2

हाल ही में, साजिद नाडियाडवाला ने निर्देशक अहमद खान की हीरोपंती 2 के लिए अकादमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान और गीतकार मेहबूब को भी टीम में शामिल किया है। ए आर रहमान, गीतकार महबूब और अहमद खान की 'रंगीला' तिकड़ी, 25 साल बाद फिर से एक साथ आ गयी है। यह सब साजिद नाडियाडवाला की एक्शन पैक फ़िल्म हीरोपंती 2 के कारण संभव हुआ है।

फिल्म से जुड़े ए आर रहमान

फिल्म से जुड़े ए आर रहमान

दिलचस्प बात यह है कि रहमान हीरोपंती सीक्वल के लिए बैकग्राउंड स्कोर की भी रचना कर रहे हैं और रहमान द्वारा फिल्म में 5 गाने कंपोज़ करने की उम्मीद है।

हीरोपंती 2 रिलीज डेट

हीरोपंती 2 रिलीज डेट

"हीरोपंती 2" की घोषणा पिछले साल फरवरी में की गई थी। और, इस वर्ष टाइगर के जन्मदिन पर, निर्माताओं ने आगामी एक्शन रिलीज की तारीख का खुलासा करते हुए कहा कि फ़िल्म को 3 दिसंबर, 2021 में रिलीज़ किया जाएगा।

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया निर्माता की आने वाली एक और फिल्म 'तड़प' का भी हिस्सा है, जिसमें वह अहान शेट्टी के साथ नज़र आएंगी।

प्रोडक्शन हाउस ने जानकारी देते हुए कहा, "साजिद सर ने अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म में तारा के कुछ सीन देखे थे और उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने उनका दिल जीत लिया था। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, जो टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती 2 में भूमिका के लिए एक परफ़ेक्ट मैच होगीं।"

दूसरी बार बनी जोड़ी

दूसरी बार बनी जोड़ी

तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ दो साल बाद एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नज़र आएंगे। इससे पहले दोनों स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 में साथ नजर आए थे, जो कि तारा की डेब्यू फिल्म थी।

एक्शन फ्रैंचाइज़ी

एक्शन फ्रैंचाइज़ी

एक्शन फ्रैंचाइज़ी की दूसरी किस्त के साथ, निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने स्केल, एक्शन और अन्य सभी पहलुओं के मामले में इस फ्रैंचाइज़ी को अगले स्तर पर ले जाने की योजना बनाई है।

हीरोपंती

हीरोपंती

साल 2014 में आई फिल्म "हीरोपंती" की पहली किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। जिसमें टाइगर के साथ कृति सैनन की जोड़ी दिखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X