देखते रह गए सलमान खान, ऋतिक.. धमाकेदार रीमेक में ये हो गए FINAL
हॉलीवुड फिल्म रैंबो की हिंदी रीमेक में टाईगर श्राफ फाइनल हो सकते हैं। बता दें, पहले इस फिल्म से सलमान खान और ऋतिक रोशन का नाम जोड़ा जा रहा था।
काफी समय से खबरों में थी कि बैंग बैंग डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद सिल्वेस्टर स्टैलोन की सुपरहिट फिल्म रैंबो का रीमेक लेकर आ रहे हैं। और इस फिल्म में हीरो होंगे ऋतिक रोशन। वहीं, पहले इस फिल्म से सलमान खान का नाम भी जुड़ चुका था।
SHOCK: ''उस सुपरस्टार ने मां के मरने पर भी छुट्टी नहीं दी.. हद है..''
बहरहाल, बता दें कि इस फिल्म में ना ऋतिक हैं, ना सलमान। बल्कि इस हॉलीवुड रीमेक में टाईगर श्राफ होंगे मेनलीड एक्टर। खास बात यह है कि टाईगर के खाते में पहले से ही दो बड़ी फिल्में हैं। वे स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 और मुन्ना माइकल कर रहे हैं।

लिहाजा, यदि रैंबो में फाइनल होने की बात सच साबित होती है तो टाईगर धमाकेदार तिकड़ी देने के लिए तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार, टाईगर रैंबो के हिन्दी रीमेक के लिए फोटोशूट भी करा चुके हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म जुलाई 2017 तक फ्लोर पर होगी। जबकि 2018 में यह दर्शकों के सामने होगी।


Click it and Unblock the Notifications











