2018 धमाका.. फिर साथ आएगी सुपरहिट जो़ड़ी.. Hint- टाईगर सीक्वल
टाईगर श्राफ की आने वाली फिल्म बागी 2 के लिए कृति सैनन को अप्रोच किया जा रहा है। बता दें, यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी।
टाईगर श्राफ की अगली फिल्म 'बागी 2' की घोषणा होते ही फिल्म लाइमलाइट में आ चुकी है। बता दें, यह टाईगर- श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' की सीक्वल फिल्म है, जो 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होने वाली है।
बहरहाल, अब फिल्म की एक्ट्रेस से जुड़ी खबर भी बाहर आ रही है। जहां अफवाहों में श्रद्धा कपूर के नाम की चर्चा थी.. सूत्रों की माना जाए तो बागी 2 में श्रद्धा की जगह ले ली है कृति सैनन ने। कोई शक नहीं कि टाईगर- कृति की सुपरहिट जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं।

साजिद नाडियावाला के प्रोडक्शन की इस फिल्म निर्देशन कर रहे हैं अहमद खान। बागी 2 भी पहली फिल्म की तरह एक्शन से भरपूर होगी.. बता दें, इस फिल्म के लिए टाईगर ने काफी ली ट्रेनिंग भी ली है। यहां जानें 2018 में आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications