टाईगर श्राफ की बागी 3- एक और धमाकेदार फिल्म की तैयारी- कौन होगी एक्ट्रेस!
टाईगर श्राफ की फिल्म बागी 3 काम शुरु हो चुका है। जबसे साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म की घोषणा की है, फैंस यह जानने को उत्साहित हैं कि फिल्म में एक्ट्रेस कौन होगी। पहले श्रद्धा कपूर का नाम सामने आ रहा था। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बागी 3 में टाईगर के अपोजिट किसी न्यूकमर को कास्ट किया जाएगा।
अजय देवगन से लेकर रणवीर सिंह- फाइनल- BOX OFFICE पर होगा धमाका
दरअसल, निर्माता चाहते हैं कि जिस तरह बागी और बागी 2 में टाईगर के साथ फ्रेश जोड़ी थी। वैसे ही बागी 3 में भी टाईगर के साथ श्रद्धा या दिशा नहीं.. बल्कि किसी नए चेहरे को कास्ट किया जाए। फिलहाल एक्ट्रेस फाइनल नहीं की गई है। बता दें, बागी 2 की शूटिंग 2019 में शुरु होगी.. लिहाजा, फिल्म 2020 में रिलीज हो सकती है।

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बागी 2 के ट्रेलर लांच के दौरान ही अपनी फ्रैंचाइजी बागी की तीसरी फिल्म बागी 3 की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। साथ ही कास्टिंग भी शुरु हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications