..................... Tiger Shroff to hit screens with two big films in 2023, to give double dose of action - Hindi Filmibeat

Tiger Shroff: 2023 में दो बड़ी फिल्मों के साथ धमाका करने वाले हैं टाइगर, फैंस को मिलेगा धुंआधार एक्शन का डोज़

By Filmibeat Desk
tiger-shroff-to-hit-screens-with-two-big-films-in-2023-to-give-double-dose-of-action

Tiger Shroff: बॉलीवुड के युवा एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ 2023 में बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टाइगर इस साल सिर्फ एक नहीं बल्कि दो सबसे बड़ी फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आएंगे- गणपत और बड़े मियां छोटे मियां। दो दिनों पहले ही बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग मुंबई में शुरु हुई है।

गणपथ एक एक्शन-थ्रिलर है जिसमें टाइगर अपने अनडिफीटेड जोन में हैं। इस फिल्म के साथ टाइगर और कृति सैनन की हिट जोड़ी भी पर्दे पर वापस आ रही है, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म हीरोपंती के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।

दूसरी ओर, बड़े मियां छोटे मियां अपनी घोषणा के बाद से ही खबरें बना रही हैं, जिसमें अलग अलग जेनेरेशन के दो बेस्ट एक्शन हीरो, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार एक मेगा बजट फिल्म के लिए एक साथ आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि दोनों एक्शन हीरो को साथ देखना रोमांचक होगा। इस फिल्म के निर्देशक हैं अली अब्बास जफर।

दिलचस्प बात यह है कि टाइगर इससे पहले फिल्म वॉर का भी हिस्सा थे, जहां उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ अभिनय किया था। आज के समय में जहां कुछ एक्टर टू- हीरो फिल्म करने से कतराते हैं.. टाइगर अपने ज़ोन में काफी सिक्योर नजर आते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। टाइगर मेल, फीमेल्स, किड्स और फैमिली ऑडियंस.. सभी के बीच भी बेहद पापुलर हैं।

गणपथ और बड़े मियां छोटे मियां को लेकर टाइगर काफी एक्साइटेड हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या 2023 टाइगर को उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्में देगा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X