वाह..अब टाइगर श्रॉफ करेंगे बच्चों के चैनल को Endorse
टाइगर श्रॉफ अब बच्चों के चैनल को एन्डोर्स करेंगे। उन्होंने हाल में बच्चों के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर भी डाली।
टाइगर श्रॉफ सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के नए किड्स चैनल Yay को प्रमोट करते नजर आएंगे। टाइगर श्रॉफ को Yay चैनल का ब्रांड ऐम्बेसडर बनाा गया है। टाइगर श्रॉफ ने इस चैनल के थीम सॉन्ग और प्रमोशनल वीडियो को शूट भी कर लिया है। गुरूवार को ही टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की हालांकि उनका चेहरा इसमें नजर नहीं आ रहा ।
[टाइगर श्रॉफ हैं धूम मचाने के लिए तैयार..दिशा पटानी की भी होगी एंट्री!]
टाइगर श्रॉफ ने खुद भी बोला कि वो इस नए चैनल के साथ जुड़कर काफी खुश हैं। वैसे भी टाइगर श्रॉफ का बच्चों से प्रेम जगजाहिर है।टाइगर श्रॉफ की बच्चों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग मानी जाती है। बच्चे उनकी तरह एक्शन करना चाहते हैं और हवा में उड़ना चाहते हैं।

सोनी पिक्चर नेटवर्क किड्स की बिजनस हेड लीना दत्ता ने कहा कि "बच्चे आसानी से टाइगर श्रॉफ से कनेक्ट करते हैं और उन्हें अपना आइकन मानते हैं। हमें टाइगर श्रॉफ से बेहतर ऑप्शन चैनल के लिए नहीं मिल सकता था।"
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि "टाइगर श्रॉफ ने एड फिल्म शूट भी किया जिसमें उन्होंने अपना डांसिंग टैलेंट दिखाया है जिसे कोरियोग्राफ परेश ने किया है। शूट के दौरान भी टाइगर बच्चों के साथ काफी मस्ती कर रहे थे और ब्रेक के बीच में बच्चे भी उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे थे।"


Click it and Unblock the Notifications













