अजय देवगन की 'रनवे 34' से भिड़ेंगे टाइगर श्रॉफ, 29 अप्रैल को रिलीज होगी 'हीरोपंती 2'
फ़िल्म 'तड़प' और '83' की सफलता का स्वाद चखने के बाद, साजिद नाडियाडवाला के पास इस साल रिलीज़ होने वाली बिग टिकट वाली फिल्मों की एक प्रभावशाली लिस्ट है, जिसमें 'बच्चन पांडे' और 'हीरोपंती 2' शामिल हैं। टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया अभिनीत वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'हीरोपंती 2' तब से चर्चा में है जब से निर्माताओं ने ईद के शुभ अवसर पर 29 अप्रैल, 2022 को इसकी नई रिलीज़ की तारीख घोषित की है।
गौरतलब है कि इस दिन एक और बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है जो कि हीरोपंती को टक्कर देगी। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 की, जिसमें अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन भी होंगे।

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बड़ा धमाका करती है ये देखने वाली बात होगी। फिलहाल फैंस ईद 2022 का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं। ये फिल्में ईद के कुछ दिन पहले रिलीज होंगी।

पोस्टर लॉन्च किया है
फैंस को अधिक जिज्ञासु करते हुए, निर्माताओं ने अब फिल्म का एक नया, एक्शन से भरपूर पोस्टर लॉन्च किया है, जिसमें टाइगर और तारा एक्शन और स्वैग से भरपूर नज़र आ रहे हैं! एक घायल, रस्टिक अवतार में टाइगर व खूबसूरत तारा के साथ, 'हीरोपंती 2' का नया पोस्टर बंदूक और फ़िल्म में नज़र आने वाले एक्शन के बारे में है।

'हीरोपंती 2' का फर्स्ट लुक फरवरी 2020 में जारी किया गया था
ईद पर रिलीज होने वाली यह टाइगर की पहली फिल्म है जो कृति सेनन की 2014 की पहली फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल है। 'हीरोपंती 2' का फर्स्ट लुक फरवरी 2020 में जारी किया गया था।

बागी 3' का भी निर्देशन किया था
रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और ए आर रहमान द्वारा दिए गए म्यूजिक के साथ, 'हीरोपंती 2' का निर्देशन अहमद खान करेंगे, जिन्होंने टाइगर की पिछली रिलीज 'बागी 3' का भी निर्देशन किया था।

मेगास्टार सलमान खान नहीं आ रहे हैं
फिल्म ईद के शुभ अवसर पर 29 अप्रैल, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। इस बार ईद में मेगास्टार सलमान खान नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि इन फिल्मों के पास शानदार मौका है।


Click it and Unblock the Notifications