टाइगर के फैन्स के लिए गुड न्यूज़..जल्द शुरू होगी इस ब्लॉकबस्टर सीक्वल की शूटिंग
टाइगर बागी 2 से पहले SOTY 2 की शूटिंग शुरू करेंगे।
बागी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म मुन्ना माइकल की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और अपनी अगली फिल्म भी उनके सामने निए हैं। जी हां..टाइगर श्रॉफ ने स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2 और बागी 2 में नज़र आएंगे।है। लेकिन टाइगर बागी 2 से पहले SOTY 2 की शूटिंग शुरू करेंगे।

इस बात की पुष्टि खुद टाइगर ने ही की है। टाइगर ने कहा कि हम पहले स्टुडेंट ऑफ द ईयर की शूटिंग करेंगे फिर इसके बाद वो बागी 2 की शूटिंग करेंगे। आपको बता दें कि पिछले साल ही धर्मा प्रोडक्शन ने टाइगर को SOTY 2 के लिए लीड रोल के लिए घोषित किया था। लेकिन इस फिल्म को करण जौहर नहीं बल्कि पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे।
अक्षय कुमार की हीरोइन.. लेकिन ड्रेस डिजाइनर रहते थे कोसो दूर
आपको याद दिलाते चलें कि स्टुडेंट ऑफ द ईयर में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में थे। वहीं SOTY 2 में टाइगर श्रॉफ होंगे।
वहीं बात करें बागी 2 की तो इस फिल्म में भी टाइगर लीड रोल निभाते नज़र आएंगे। इस फिल्म के लिए टाईगर श्रॉफ 2 महीने चीन के एक्शन डायरेक्टर टोनी चिंग से ट्रेनिंग लेने वाले हैं। बागी 2 को डायरेक्ट कर रहे हैं अहमद खान जो इससे पहले टाईगर श्रॉफ को डांस वीडियो में डायरेक्ट कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications