"मुझे ऋतिक के साथ एक फ्रेम में आने के लिए दुगनी मेहनत करनी होगी"
Recommended Video

टाइगर श्रॉफ YRF की अगली फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और टाइगर श्रॉफ इस फिल्म और ऋतिक रोशन के साथ काम करने को लेकर सुपरएक्साइटेड हैं।
उन्होंने एक लीडिंग अखबार से बात करते हुए कहा है कि "मैं रैंबो डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ बैठा था और फिल्म के प्रोड्यूसर भी वहीं थे। मैंने उन्हें कहा कि मैं स्क्रिप्ट सुनना चाहूंगा लेकिन मन ही मन मैं कह रहा था स्क्रिप्ट को छोड़ो मैं बस काम करने के लिए तैयार हूं।मैं बिल्कुल डांस करने और कूदने के मोड में जा चुका था।"

उन्होंने कहा कि "ये मेरी खुशकिस्मती है कि मैं अपने आइडियल के साथ काम करुंगा। मैं काफी ऋतिक सर से सीखना चाहूंगामैं अपना 100% देना चाहूंगा क्योंकि वो हर छोटी से छोटी को परफेक्ट अंदाज में करते हैं। उनके आसपास रहना ही मेरे लिए किसी जीत से कम नहीं है। मुझे पता है कि उनके साथ एक फ्रेम में खड़े होने के लिए भी मुझे दुगनी मेहनत करनी होगी। मैं भी बहुत अधिक मेहनत करने के लिए तैयार हूं।"
कहने की जरुरत नहीं है कि टाइगर श्रॉफ इस फिल्म को लेकर और ऋतिक रोशन के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2018 में शुरू होगी जिसमें वाणी कपूर भी होगी। ऋतिक रोशन यशराज फिल्म्स के साथ धूम 2 के बाद अभी काम करेंगे। फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications