हम दोनों में से कोई एक ही HERO हो सकता है, कोई तुलना ही नहीं है

टाईगर श्रॉफ बागी 2 की सफलता इंजॉय कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग, देहरादून में शुरू कर दी है। हाल ही में टाईगर श्रॉफ की तारीफों की पुल बांधी डायरेक्टर सुभाष घई ने।

सुभाष घई ने ट्विटर पर लिखा कि इस बाप बेटे की जोड़ी का कमाल नहीं है। 1980 का हीरो Vs 2018 का हीरो। ईश्वर पूरे परिवार को खुश रखे। इस पर टाईगर ने जवाब दिया कि इतने प्यार के लिए शुक्रिया अंकल लेकिन हीरो केवल एक ही है - डैड। कोई तुलना नहीं।

tiger-shroff-talks-about-jackie-shroff-s-stardom

गौरतलब है कि टाईगर श्रॉफ ने जब हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था तो उनकी फिल्म की सिग्नेचर ट्यून थी जैकी श्रॉफ की हीरो की धुन। और इसलिए टाईगर की तुलना जैकी से काफी की गई थी। खासतौर से इसलिए कि टाईगर के लुक्स उस समय थोड़े अलग थे।

लेकिन समय के साथ टाईगर श्रॉफ ने खुद पर काफी मेहनत की है। वो फिलहाल बागी 2 के 135 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की खुशी मना रहे हैं और दूसरी तरफ स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।

टाईगर श्रॉफ को अक्षय कुमार से लेकर ऋतिक रोशन ने इस समय का बेस्ट एक्शन हीरो करार दे दिया है। वहीं, उनकी फिल्म बागी 2 ने बॉलीवुड के सभी यंग स्टार्स की नींदे उड़ाई हैं क्योंकि फिल्म केवल 4 दिन में 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X