कैटरीना कैफ ने 'टाइगर जिंदा है' में ऐसा काम किया, वह एक्शन हीरोइन हैं- टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॅाफ 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर वॅार फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसमें उनका साथ दे रहे हैं, ऋतिक रोशन। ये इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही है। ऋतिक रोशन पहले से ही इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि टाइगर का एक्शन उन्हें बॅालीवुड में काफी आगे लेकर जाएगा।
वहीं एक्शन हीरो की बात की जाए तो वर्तमान में टाइगर और ऋतिक रोशन का नाम सबसे पहले आता है। ऐसे में जब अमर उजाला से खास बातचीत में टाइगर से ये पूछा गया कि वह बॅालीवुड की एक्शन हीरोइन किसे मानते हैं तो उन्होंने तुरंत कैटरीना कैफ का नाम लिया।

फिलहाल यहां उन्होंने दिशा पटानी को एक्शन के मामले में पीछे रख दिया है। यहां पढ़िए टाइगर ने क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications