मां की फिल्म लीक हुई, घर का सामान बिक गया, जमीन पर सोना पड़ा, खराब समय- टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जल्द ही वह ऋतिक रोशन के साथ वॅार फिल्म में नजर आयेंगे। इस फिल्म का फैंस तहे दिल से इंतजार कर रहे हैं। पहली बार ऋतिक और टाइगर एक साथ किसी फिल्म में एक्शन करते नजर आयेंगे। 2 अक्टूबर को ये फिल्म रिलीज हो रही है।
टाइगर ने इस फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत भी धीमी तौर पर शुरू कर दी है। मिड डे को दिए गए इंटरव्यू में टाइगर ने अपने करियर के साथ उस दौर पर भी बात की है जब उनके घर के हालात काफी बुरे थे।

अपनी फिल्मों की असफलता पर बात करते हुए टाइगर ने कहा कि जब आप शाहरुख खान की बात करते हैं तो सोचते हैं कि वो रोमांस किंग है। सलमान को देखते हैं तो उन्हें भाईजान की याद आती है।


Click it and Unblock the Notifications