..................... Tiger Shroff talk about Heropanti 2 Eid 2022 box Office clash with Ajay Devgn Runway 34।अजय देवगन की रनवे 34 और हीरोपंती 2 के ईद 2022 बॉक्स ऑफिस क्लैश पर टाइगर श्रॉफ का बयान - Hindi Filmibeat

हीरोपंती 2- रनवे 34 ईद Box Office क्लैश पर बोले टाइगर श्रॉफ- अजय देवगन के साथ तुलना नहीं करता

ईद 2022 पर बड़ी टक्कर अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के बीच देखने मिलेगी। अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 ईद पर रिलीज हो रही है। ऐसे में रनवे 34 और हीरोपंती 2 को इस साल का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा है। ईद पर हो रहे इस क्लैश पर जब टाइगर श्रॉफ से सवाल किया गया तो उन्होंने अपने सरल अंदाज में इसका जवाब दिया।

Heropanti 2, Runway 34

साथ ही अपनी इस सहजता से वह खबरों में छा गए। हाल ही में हीरोपंती 2 के एक इवेंट के दौरान टाइगर से रनवे 34 के साथ एक ही दिन रिलीज क्लैश पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं बड़े सुपरस्टार्स के साथ तुलना नहीं करता। मैं उनकी काफी इज्जत करता हूं। मैं अजय देवगन और अमिताभ बच्चन का खुद भी एक बड़ा फैन हूं।

इंडस्ट्री में सिर्फ एक टाइगर है

इंडस्ट्री में सिर्फ एक टाइगर है

टाइगर ने कहा कि रनवे 34 अच्छी लग रही है। मैं खुद इस फिल्म को देखना चाहूंगा। मीडिया रिपोर्ट अनुसार टाइगर श्रॉफ से यह भी सवाल किया गया कि हर साल ईद पर सलमान खान की फिल्म आती है इस बार आप अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसका जवाब देते हुए टाइगर ने कहा कि इस इंडस्ट्री में सिर्फ एक टाइगर है वो हैं सलमान सर। मैं उनके सामने बिल्ली या सिंबा हूं।

हीरोपंती 2 में दमदार एक्शन

हीरोपंती 2 में दमदार एक्शन

आपको बता दें कि टाइगर की हीरोपंती साल 2014 में रिलीज हुई थी। हीरोपंती 2 इसी का सीक्वल है। हीरोपंती टाइगर की डेब्यू फिल्म रही है।इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं जो कि टाइगर की बागी 3 का भी डायरेक्शन कर चुके हैं। दमदार एक्शन और डायलॉग से लबरेज है ये फिल्म। टाइगर हाई लेवल के एक्शन के साथ हीरोपंती करते हुए दिखाई देंगे।

रनवे 34 से बड़ा क्लैश

रनवे 34 से बड़ा क्लैश

दूसरी तरफ इसी दिन अजय देवगन, रकुल प्रीत, अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी की रनवे 34 भी रिलीज हो रही है। रनवे 34 साल 2015 में घटित हुई एक सच्चीघटना से प्रेरित है।ये देखना दिलचस्प होगा कि हीरोपंती 2 का एक्शन या फिर रनवे 34 का सस्पेंस , आखिर कौन बॅाक्सऑफिस पर बाजी मार कर ले जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X