तालियां और सीटियों के साथ फैंस ने देखी टाइगर श्राफ की ''बागी 3''- फिल्म को मिली तारीफ
सभी सितारे अपने प्रशंसकों से प्यार करते हैं और उन्हें स्पेशल सरप्राइज से आश्चर्यचकित करना उन्हें पसंद हैं। लेकिन शायद ही कभी आपने ऐसा देखा होगा जब कोई सितारा एक कदम आगे निकल कर अपने प्रशंसकों को रोमांचित महसूस करवाता है और वो भी अपने जन्मदिन पर। टाइगर श्रॉफ ने सोमवार को फिल्म बागी 3 का थीम सॉन्ग लॉन्च करके अपना जन्मदिन मनाया, लेकिन अभिनेता ने एक कदम आगे बढ़कर अपने उन फैंस को पूरी फिल्म ही दिखा दी, जिन्होंने अभिनेता से फिल्म दिखाने का अनुरोध किया था।
टाइगर श्राफ की फैन फॉलोइंग गजब की है। खासकर युवाओं और बच्चों के बीच अभिनेता ख़ासा लोकप्रिय है। उनके फैनक्लब बेहद सक्रिय हैं और टाइगर के प्रोजेक्ट्स के बारे में खुद को अपडेट रखते हैं।

बीते दिन यानी सोमवार को उनके फैंस को मुंबई के जुहू पीवीआर में बागी 3 के थीम सॉन्ग लॉन्च के लिए आमंत्रित किया गया था। श्रद्धा कपूर सहित फिल्म में टाइगर के बड़े भाई की भूमिका निभा रहे रितेश देशमुख भी उपस्थित थे।
फैंस ने पहले उनकी फिल्म बागी 3 देखने की इच्छा जताई थी और टाइगर ने इसे आगे बढ़ाते हुए, निर्देशक अहमद खान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला से अनुरोध किया। दोनों सहमत हो गए और 30 मिनट में सिनेमाघर में ही प्रिंट तैयार किये गए। यह सब संभव हुआ क्योंकि टाइगर का जन्मदिन था। यह पहली बार है जब रिलीज़ होने के चार दिन पहले फ़िल्म का प्रीव्यू किया गया है और प्रशंसकों को दिखाया गया है।
इस इवेंट में फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर था। वहीं, रिलीज़ से चार दिन पहले, फ़िल्म को देखने वाले भाग्यशाली फैंस को यह फ़िल्म बेहद पसंद आई है। स्क्रीन पर स्टार को देखने के बाद, ऑडिटोरियम ताली और सिटी की आवाज़ से गूंज पड़ा था।
प्रोडक्शन के करीबी एक सूत्र ने बताया,"टाइगर के लिए उनके फैंस उनकी दुनिया है और वह उनकी इच्छा मानना चाहते थे क्योंकि वे उनकी फिल्म देखना चाहते थे। उनका प्यार टाइगर को ताकत देता है और अभिनेता को बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। चूंकि यह उनका जन्मदिन था, इसलिए वे उन्हें पूरी फिल्म दिखाकर उन्हें सरप्राइज देना चाहते थे और जब अभिनेता ने उनकी प्रतिक्रियाएँ देखीं और यह देखा कि उन्हें बागी 3 कितनी पसंद आ रही है, तो टाइगर बेहद रोमांचित महसूस कर रहे थे। सभी को फ़िल्म बेहद पसंद आई।


Click it and Unblock the Notifications
