हो जाइए 'मुन्ना माइकल' के लिए तैयार..पोस्टर OUT

टाइगर श्रॉफ स्टारर मुन्ना माइकल का पहला लुक आउट हो गया है और टाइगर श्रॉफ फिल्म में डांसिंग जलवा दिखाते नजर आएंगे।

By Shweta

टाइगर श्रॉफ की अगली आने वाली फिल्म मुन्ना माइकल का पहला पोस्टर आज रिलीज किया गया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं और वो बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। दरअसल वो फिल्म में माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन हैं और उनका नाम मुन्ना है जो अपने टैलेंट की वजह से मुन्ना माइकल बन जाता है।

["ना मैं PM मोदी हूं..ना प्रियंका चोपड़ा..मैं क्यों कुछ बोलूं"]

ये सब कुछ इस फिल्म में देखने को मिलेगा। फिल्म टाइगर श्रॉफ के साथ निधी अग्रवाल नजर आएंगी जो इस फिल्म डेब्यू करने जा रही है। इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्धिकी जैसा दमदार एक्टर भी इस फिल्म में नजर आएगा। टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म को इंडिया की पहली एक्शन-डांस मूवी बताया जा रहा है।

tiger-shroff-starrer-munna-michael-first-look-out

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी ग्रे शेड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि फिल्म में टाइगर श्रॉफ अपने डांस का हुनर दिखाते नजर आएंगे। टाइगर श्रॉफ की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और दर्शक उनकी एक्शन फिल्में हो या फिर डांस दोनों देखना पसंद करते हैं।

फिल्म 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म का बजट लगभग 35 करोड़ बताया जा रहा है। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है ये तो रिलीज के बाद पता चलेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X