टाइगर श्रॉफ ने मांगी भारी भरकम फीस, मेकर्स नहीं हुए राजी, डिब्बांबद हुई फिल्म 'स्क्रू ढीला'?

By Filmibeat Desk
tiger-shroff-starrer-karan-johar-s-film-screw-dheela-shelves-because-of-tiger-fees-demand

जुलाई 2022 में करण जौहर और टाइगर श्रॉफ ने एक टीजर के साथ धमाकेदार अंदाज में अपनी आगामी फिल्म 'स्क्रू ढीला' की घोषणा की थी। शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही इस एक्शन फिल्म को लेकर फैंस भी उत्साहित थे। लेकिन फिर अफवाहें तेज हो गईं कि बजट की वजह से फिल्म को बंद किया जा रहा है।

हालांकि मेकर्स ने जल्दी ही बयान जारी कर दिया था कि फिल्म बंद नहीं हुई है, बल्कि डेट्स की वजह से कुछ आगे की गई है। टाइगर श्रॉफ और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म की शूटिंग 2023 में शुरु होगी।

लेकिन अब एक बार फिर फिल्म के डिब्बाबंद होने की खबरें आने लगीं हैं और इस बार वजह कुछ और है। ताजा अफवाहों की मानें तो इस फिल्म के लिए टाइगर ने 30 करोड़ की भारी भरकम फीस मांगी थी, जिसे लेकर करण राजी नहीं हुए और उन्होंने फिल्म पर काम बंद कर दिया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर और टाइगर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बाद एक फुल-ऑन एक्शन फिल्म के लिए जुड़ना चाहते थे। टाइगर इस फिल्म में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित थे और वह करण के साथ फीस पर चर्चा नहीं करना चाहते थे।

लेकिन कुछ दिनों बाद टाइगर की टीम ने करण को बताया कि फीस 30 करोड़ रुपये होगी। इस पर करण ने टाइगर की टीम को समझाने की कोशिश की कि लॉकडाउन और मंदी के बाद कोई भी निर्माता इस तरह की फीस नहीं दे सकता है। लेकिन टीम राजी नहीं हुई। लिहाजा, करण के पास इस प्रोजेक्ट को डिब्बांबद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहा।

फिलहाल इस विषय पर मेकर्स का आधिकारिक बयान नहीं आया है। टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्मों की बात करें तो, स्क्रू ढीला के अलावा, टाइगर के पास पाइपलाइन में गणपथ और बड़े मियां छोटे मियां हैं। विकास बहल की एक्शन धमाका फिल्म 'गणपत' में वो कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दिसंबर 2022 में रिलीज होगी। वहीं, अक्षय कुमार के साथ टाइगर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' क्रिसमस 2023 में रिलीज होने की प्लानिंग है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X