टाईगर श्राफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म- 'बागी 3', नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट OUT
टाईगर श्राफ की फिल्म बागी 2 की रिलीज से पहले ही साजिद नाडियाडवाला ने बागी 3 की घोषणा कर दी थी। बागी और बागी 2 की सफलता के बाद अब निर्माताओं ने इस फ्रैंचाइजी को और आगे बढ़ाने की सोची है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बागी 3 के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज होगी। और बागी 3 का निर्देशन करेंगे अहमद खान।
फिलहाल फिल्म में टाईगर के अपोजिट एक्ट्रेस कौन होंगी, यह फाइनल नहीं किया गया है। कोई शक नहीं कि यह काफी धमाकेदार फिल्म होने वाली है। बागी 3 को एक्शन के मामले में पहली दो फिल्मों से ही ऊपर रखा जाएगा। इसके लिए टाईगर स्पेशल ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए टाईगर श्राफ सीरिया में जाकर ट्रेनिंग लेने वाले हैं। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग खाड़ी देशों में ही की जाएगी। फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे।
बता दें, टाईगर श्राफ- श्रद्धा कपूर स्टारर बागी 2016 में रिलीज हुई थी और 76 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट थी। लिहाजा, साजिद नाडियाडवाला ने इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया। वहीं, 2018 में रिलीज बागी 2 ने 150 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है।


Click it and Unblock the Notifications