टाईगर पर मेहरबान बॉलीवुड, मिली साजिद की एक और फिल्म!

टाईगर श्राफ को भले ही अपने लुक्स के लिए निगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ा हो। लेकिन आपको बता दें, टाईगर ने अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड निर्देशकों का दिल जीता है। शायद यही कारण है कि आज उनके पास फिल्मों की लाइन लगी है। लेकिन टाईगर काफी सावधानी के साथ अपने फिल्मों का चुनाव कर रहे हैं।

tiger shroff

आपको बता दें, हाल ही में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने टाइगर श्रॉफ को अपनी एक और फिल्म में साइन किया है। इस फिल्म का नाम होगा 'बागी'। याद दिला दें, टाइगर ने साजिद की फिल्म 'हीरोपंती' से ही बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसके बाद लगता है कि साजिद टाईगर से काफी प्रभावित हैं। हीरोपंती की सफलता से पहले ही साजिद टाईगर को अपनी और दो फिल्मों में ले चुके थे।

पढ़ें- बॉलीवुड के अगले Superhero बनेंगे टाइगर श्राफ

हीरोपंती में टाईगर को अपने एक्शन और डांस के लिए काफी सराहा गया था। लिहाजा, उम्मीद है कि अागामी फिल्म बागी में भी टाईगर का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म की 15 अप्रैल 2016 को रिलीज होगी, जबकि फिल्म का निर्देशन 'हीरोपंती' के ही निर्देशक साबिर खान करेंगे।

पढ़ें- न्यूकमर्स 2014, जिन्हें मिली पहचान

वहीं, खबरों में आया है कि टाईगर ने श्रद्धा कपूर के साथ भी एक फिल्म साइन की है। हालांकी 'हीरोपंती' के बाद टाइगर की रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म 'बागी' ही होगी। इस फिल्म के लिए अभी तक एक्ट्रेस का चुनाव नहीं किया गया है। उम्मीद है इस फिल्म में भी न्यूकमर की एंट्री हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X