आखिरकार टाइगर ने तोड़ी चुप्पी..दिशा पटानी के साथ अफेयर पर दिया जवाब
टाइगर श्रॉफ अपनी और दिशा पटानी के रिलेशनशिप पर नया बयान दिया है।
टाइगर श्रॉफ की मुन्ना माइकल आज से सिनेमाघरों में है।फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। टाइगर श्रॉफ इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। हाल में एक इंटरव्यू एक दौरान टाइगर श्रॉफ से दिशा पटानी के साथ अफेयर की खबरों पर सवाल पूछा गया।
[सलमान खान की 'दबंग 3'.. फिल्म में हो गई एक और 'खान' की एंट्री.. FINAL ]
हमेशा बेहद शांत रहन वाले टाइगर श्रॉफ ने इस सवाल का जवाब भी बहुत ही शांति से दिया। पहली बार दिशा के साथ रिलेशनशिप पर उन्होंने बात की। टाइगर श्रॉफ ने कहा कि "मुझे पता है कि अगर आप सेलिब्रिटी हैं तो ऐसी बातें होते रहेंगी।मैं और दिशा काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के साथ हो सकता है जल्द ही नजर भी आएं।"

माना जा रहा है कि दिशा पटानी बागी 2 के लिए फाइनल हो चुकी हैं। दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ बेफ्रिका एलबम में भी साथ में नजर आ चुकी हैं। दोनों के रिलेशनशिप के बारे में काफी सालों से खबरें आ रही हैं लेकिन कभी भी दोनों में से किसी ने भी इसे स्वीकार नहीं किया।
Recommended Video

टाइगर श्रॉफ की मुन्ना माइकल आज रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।टाइगर श्रॉफ एक बार फिर इस फिल्म में अपने एक्शन सीन और डांस का कौशल दिखाते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











