..................... टाइगर श्रॉफ का गाना I Am A Disco Dancer 2.0 रिलीज, धमाकेदार डांस से छाए बागी स्टार Tiger Shroff song I Am A Disco Dancer 2.0 release watch video with energetic dance - Hindi Filmibeat

टाइगर श्रॉफ का गाना I Am A Disco Dancer 2.0 रिलीज, धमाकेदार डांस से छाए बागी स्टार

'बागी 3' स्टार टाइगर श्रॉफ का गाना 'I Am A Disco Dancer 2.0' रिलीज हो चुका है। डांसिंग स्टार टाइगर श्रॉफ इस गाने में नाचते झूमते नजर आ रहे हैं। रीमिक्स के मार्केट में ये गाना खूब धमाल मचाने वाला है। जिन लोगों को गाना और डांस दोनों का बहुत शौक है तो उनके लिए ये एकदम बढ़िया कॉकटेल है।

'आई एम ए डिस्को डांसर 2.0' गाने को बेनी दयाल ने गाया है और अंजान ने इस गाने को लिखा है। बता दें मिथुन चक्रवर्ती की साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'डिस्को डांसर' का ये गाना था जिसे एक बार फिर रिक्रिएट किया गया है। इस बार डांसर और एक्टर टाइगर श्रॉफ का टशन गाने में देखने को मिला है।

I Am A Disco Dancer 2.0

टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त डांस और 6 पैक्स गाने में दिखते हैं। उनका ये लुक एक बार फिर दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब होता है। 2.46 मिनट के गाने में मस्ती जोश और टशन की कोई कमी नजर नहीं आती है।

बता दें टाइगर श्रॉफ हाल में ही फिल्म 'बागी 3' में नजर आए। फिल्म हिट साबित हुई। कोरोना के कहर को मात देते हुए टाइगर की फिल्म ने शानदार बिजनेस किया। श्रद्धा कपूर और टाइगर की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हुई।

इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन के साथ मिलकर 'वॉर' फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। फिल्म 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में टॉप पर रही। इन दिनों टाइगर श्रॉफ अपनी सफलता के रथ पर सवार हैं। अब वह हीरोपंती 2 में नजर आएंगे। जिसका फर्स्ट लुक रिलीज भी किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X