हमेशा शांत रहने वाले टाइगर श्रॉफ को आया गुस्सा..लगा दी फटकार
टाइगर श्रॉफ को अमूमन गुस्सा नहीं आता है और हमेशा वो कूल और जेंटलमैन अंदाज में रहते हैं। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि टाइगर श्रॉफ भी अपने गुस्से को रोक नहीं पाए और सामने वाले को फटकार लगा दी।दरअसल टाइगर श्रॉफ के एक फैन ने उन्हें टैग किया और लिखा कि उन्होंने अपने डर को खत्म कर लिया है।
दरअसल वीडियो में शख्स 13 फिट की ऊंचाई से कूदता है वो ठीक से नहीं चल पाता है। इस पर टाइगर श्रॉफ ने अपने फैन को कहा कि 'माफ करें लेकिन ऐसा कुछ भी करने की कोशिश बेवकूफी है। कभी भी अपनी जिंदगी को जोखिम में न डालें।'

टाइगर ने लिखा, 'जब एक्शन हीरो स्क्रीन पर ऐसा कुछ करते हैं तो वे कड़ी सुरक्षा और पेशेवरों की देखरेख में होते हैं। कभी भी खुद से ऐसा कुछ करने की कोशिश नहीं करते हैं। कभी ऐसा करने की कोशिश ना करें।' दरअसल टाइगर श्रॉफ नहीं चाहते कि उनके स्टंट को कॉपी कर उनके फैन्स को किसी तरह का नुकसान पहुंचे।
वहीं बात फिल्मों की करें तो टाइगर श्रॉफ बागी 2 की शूटिंग कर रहे हैं और इसके अलावा यशराज फिल्म्स की फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे।टाइगर श्रॉफ अगले साल करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में भी नजर आएंगे जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications