इस स्वतंत्रता दिवस टाइगर श्रॉफ करेंगे धमाका, प्रोजेक्ट का नाम वंदे मातरम- मोशन पोस्टर रिलीज

टाइगर श्रॉफ इस स्वतंत्रता दिवास धमाका करने जा रहे हैं। वह नए प्रोजेक्ट के साथ इस बार कुछ स्पेशल करने जा रहे हैं। जी हां टाइगर श्रॉफ पहली बार हिंदी में गाना गाने जा रहे हैं। वह जैकी भगनानी के जस्ट म्यूजिक ने आज स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति एंथम वंदे मातरम का मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। टाइगर श्रॉफ द्वारा आवाज दी गई, यह गायक-अभिनेता का हिंदी में पहला गीत है, जो इससे पहले दो अंग्रेजी गीत, कैसानोवा और अनबिलीबल के साथ सफलता हासिल कर चुके है। यह गाना 10 अगस्त को रिलीज होगा।

जैकी भगनानी ने शेयर किया,"#वंदे मातरम, न सिर्फ एक गीत है बल्कि देशवासियों के लिए एक भावना है। मैं बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं इस स्पेशल गाने से जुड़ने के लए। टाइगर श्रॉफ ने इस गीत को खूबसूरती से गाया है। हम सभी इस गीत को लेकर काफी उत्सुक हैं। जोकि 10 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है।

 Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ लिखते हैं,"यह पहली बार है जब मैंने इस तरह एक सॉन्ग को गाने का प्रयास किया है, इतना उत्साहित और घबराया हुआ मैं आज से पहले कभी नहीं था। #वन्दे मातरम। यह सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि एक भावना है जो कि 10 अगस्त को रिलीज हो रहा है।"

जे जस्ट म्यूज़िक इससे पहले आलिया भट्ट पर फिल्माया गया प्रादा, अम्मी विर्क द्वारा गाया गया जाए बे, मुस्कुराएगा इंडिया और जुगनी 2.0 जैसे गीतों के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर चुके है। मोशन पोस्टर तुरंत देशभक्ति की भावना पैदा करता है। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित, उनकी दृष्टि इस शानदार गाने को और भी खास बना देती है।

फिल्म निर्माता और अभिनेता के रूप में उनके सहयोग से पहले, जैकी भगनानी और टाइगर श्रॉफ इस खूबसूरत ट्रैक के लिए गायक और संगीत निर्माता के रूप में सहयोग कर रहे हैं। यह ट्रैक सबसे बड़े और सबसे बोल्ड सिंगल्स में से एक होगा जिसे हम थोड़े दिनों में देखेंगे। जैकी भगनानी, टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा के समर्थन के साथ - इस सर्वश्रेष्ठ गाने के लिए तैयार हो जाइए।

जैकी भगनानी के जे जस्ट म्यूज़िक द्वारा पेश होने वाला यह एक भव्य और शानदार गीत है, जो एक बहुत बड़ी परियोजना की तरह नज़र आ रहा है, निश्चित रूप से हाल के दिनों में सबसे बड़ा सिंगल होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X