3 साल की हुई टाईगर - श्रद्धा की बागी, बागी 3 की धमाकेदार तैयारी

टाईगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर बागी को रिलीज़ हुए आज तीन साल हो गए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी और इस फिल्म से तय हो गया था कि टाईगर श्रॉफ की अपनी अलग ही स्टारडम है। फिल्म में टाईगर और श्रद्धा ने अपनी अलग छाप बनाई थी।

दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में श्रद्धा कपूर काफी एक्शन करती नज़र आई थीं लेकिन उन्हें याद रखा गया था उनके गाने छम छम छम के लिए। अब एक बार फिर से फैन्स उन्हें और टाईगर को एक साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।

tiger-shroff-shraddha-kapoor-s-baaghi-clocks-3-years

बागी 3, 6 मार्च 2020 को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का एक पोस्टर और एलान पहले ही किया जा चुका है और फिल्म की तैयारी भी तेज़ी से चल रही है। श्रद्धा कपूर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि इस बार की स्क्रिप्ट बहुत ही अच्छी है और मैं एक बार फिर इस फ्रेंचाइज़ी में वापस आकर बेहद खुश हूं।

गौरतलब है कि बागी 2016 में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद 2018 में बागी 2 रिलीज़ हुई और अब 6 मार्च 2020 को फिल्म का तीसरा इंस्टॉलमेंट दर्शकों के सामने होगा।

फिल्मों की बात की जाए तो टाईगर श्रॉफ बागी 3, टाईगर vs ऋतिक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर में व्यस्त हैं। टाईगर श्रॉफ ने अपने छोटे से करियर में स्टारडम की सीढ़ी कितनी तेज़ी से चढ़ी है ये आप खुद देखिए -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X