टाईगर श्रॉफ ने डाली नई तस्वीर, दिशा पटानी से झट से दे डाला दिल
टाईगर श्रॉफ युवाओं की पहली पसंद है और उनका एक्शन अवतार देख कर हर कोई बस देखता रह जाता है। खैर, लॉकडाउन खत्म होने के बाद सब अपने काम पर वापस लग चुके हैं। टाईगर श्रॉफ ने अपनी एक तस्वीर 3d इफेक्ट के साथ शेयर की।
बस ये तस्वीर डालने भर की देर थी कि दिशा पटानी ने तुरंत अपना इंस्टाग्राम वाला दिल टाईगर को सौंप दिया। वहीं टाईगर के वॉर को स्टार ऋतिक रोशन भी तस्वीर के फैन हो गए।

गौरतलब है कि टाईगर श्रॉफ लॉकडाउन में भी अपनी फिटनेस का ख्याल रखने की पूरी कोशिश करते नज़र आए थे हालांकि उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो केवल खा रहे हैं और मोटे हो रहे हैं।
खैर अब लोग कोरोना के साथ रहना और सुरक्षित रहना सीख चुके हैं और धीरे धीरे चीज़ें नॉर्मल हो रही है। फैन्स को अब इंतज़ार है तो बस टाईगर को दोबारा परदे पर देखने का।


Click it and Unblock the Notifications











