..................... Tiger Shroff shows his Magic trick and this video goes viral! तो जादूगर भी हैं टाइगर श्रॉफ, फिल्म के सेट पर कार्ड को हवा में तैराया, - Hindi Filmibeat

तो जादूगर भी हैं टाइगर श्रॉफ, फिल्म के सेट पर कार्ड को हवा में तैराया, वायरल हुआ वीडियो!

सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ इस समय कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहते हैं। इस समय भी एक वीडियो उनका वायरल हो रहा है जिसमें वो अपना नया टैलेंट दिखाते नजर आ रहे हैँ। दरअसल वो किसी फिल्म के सेट पर हैं और वहां पर क्रू और अपनी टीम को जादू दिखाते हुए नजर आ रहे हैँ। उन्होने एक ट्रिक की है जिसके बाद से उनके फैंस और वहां मौजूद लोग दंग रह गए हैं।

दरअसल टाइगर श्रॉफ ने एक कार्ड को पहले अपने हाथ में लिया और ट्रिक के जरिए उसको हवा में तैरा दिया था। जैसे ही ये वीडियो सामने आया काफी पसंद किया जा रहा है। टाइगर श्रॉफ का ये नया टैलेंट देखकर लोग काफी हैरान रह गए हैं।

tiger shroff, टाइगर श्रॉफ

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ एक साथ कई फ़िल्मों पर काम कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ़ जल्द ही एक्ट्रेस कृति सेना के साथ अपकमिंग बॉलीवुड फ़िल्म गणपत में नज़र आएंगे। कृति सेनन और टाइगर इससे पहले हीरोपंती में एक साथ नज़र आ चुके हैं।

बता दें कि दोनों कलाकारों ने बॉलीवुड में इसी फ़िल्म से डेब्यू किया था। दोनों का गणपत में एक्शन भरा अवतार देखने को मिलेगा। टाइगर श्रॉफ को इंडस्ट्री में डेब्यू किए बेशक कुछ साल ही हुए हैं लेकिन उन्होंने एक्शन और स्टंट से लोगों का दिल जीत लिया है।

फैंस उनके एक्शन को खूब पसंद करते हैं। टाइगर श्रॉफ हाल ही में अरबाज खान के शो पिंच पर आए थे जहां पर उन्होने काफी खुलकर बातें की थीं और शो पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X